पुडुचेरी में सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संयुक्त सचल दल का होगा गठन: किरण बेदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

पुडुचेरी। पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 सुरक्षा मानदंडों को लागू करने और केन्द्र शासित प्रदेशों में नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों के संयुक्त सचल दलों का गठन किया जाएगा। ये टीमें कानूनी नोटिस जारी करेंगी। इनसे त्योहारों और सामाजिक समारोहों के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा और जुर्माना लगाया जा सकेगा। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने व्हाट्सएप संदेश में कहा, ‘‘आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। वातानुकूलित बंद हॉल में किसी त्योहार या समारोह का जश्न मनाना, सभी का समान हवा में सांस लेना मास्क पहनने के बाद भी एक जोखिम है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के दौरान 2 करोड़ श्रमिकों को 5,000 करोड़ रुपए की राहत दी गई: संतोष गंगवार 

उन्होंने कहा कि यह सामाजिक दूरी के नियम का भी यह गंभीर उल्लंघन होगा। बेदी ने जनता से यह समझने की अपील की कि रोकथाम और एहतियात अभी अपने लिए और प्रियजनों के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘वायरस का अब भी कोई वास्तविक इलाज नहीं है। सभी चिकित्सकीय सेवाएं केवल एक समर्थन प्रणाली मात्र है।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा मानदंडों के प्रवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त सचल दलों का गठन किया जाएगा, जिसमें पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे और उन्हें ‘‘कोविड रोकथाम दल’’ कहा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की