जस्टिन लैंगर ने जोस बटलर को बताया विश्व क्रिकेट का नया धोनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

लंदन। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने सोमवार को जोस बटलर की जमकर तारीफ की और इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को विश्व क्रिकेट का नया महेंद्र सिंह धोनी बताया। विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने बल्लेबाजी में अपनी आक्रामक शैली से सफलताएं हासिल की हैं और लैंगर का मानना है कि वह पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के उत्तराधिकारी बन सकते हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: SA को कैलिस की नसीहत, बोले- इंग्लैंड से सीखे सबक, कैसे खुद को बनाते हैं नंबर वन

लैंगर ने कहा कि जोस अविश्वसनीय खिलाड़ी है। मुझे उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है। वह विश्व क्रिकेट का नया धोनी है। आस्ट्रेलियाई कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस मैच (मंगलवार को होने वाले) में शून्य पर आउट हो जाए लेकिन मैंने उसे समरसेट की तरफ से खेलते हुए देखा है। वह अविश्सनीय खिलाड़ी और बेजोड़ फिनिशर है। बटलर ने अब तक 137 वनडे मैचों में 41.42 की औसत और 120.25 के स्ट्राइक रेट से 3728 रन बनाये हैं। 

प्रमुख खबरें

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा