IPL 2022। जॉस बटलर ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक, कोहली और गेल के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जॉस बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद में 168 के स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण 103 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। जॉस बटलर ने कोलकाता के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा, उन्होंने सभी को चुन-चुनकर धोया है। 

कोहली, गेल के साथ लिस्ट में हुए शामिल

जॉस बटलर एक सीजन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने साल 2016 में खेले गए आईपीएल मुकाबलों में सबसे ज्यादा 4 शतक जड़े थे। इसके अलावा क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन और शिखर धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिखर धवन ने 2020 में दो शतक जड़े थे। जबकि शेन वॉटसन और हाशिम अमला में 2018 और 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं क्रिस गेल ने इस उपलब्धि को साल 2011 में ही अपने नाम कर लिया था।  

इसे भी पढ़ें: कैसा था सचिन तेंदुलकर का IPL करियर? मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान आये थे बड़े उतार-चढ़ाव 

मुंबई के खिलाफ जड़ा था पहला

शतक जॉस बटलर ने इस सीजन का पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 68 गेंद में 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल इतिहास में जॉस बटलर के अब तक 3 शतक हो चुके हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2021 में जड़ा था।

प्रमुख खबरें

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद