श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले AUS को झटका, हेजलवुड चोटिल !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जाय रिचर्डसन को टीम में लिया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान हेजलवुड के पीठ में उसी जगह दर्द उभर आया है जिसके कारण वह पिछले साल अधिकतर समय नहीं खेल पाये थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बीकले ने उम्मीद जतायी कि हेजलवुड इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘जोश पिछले कुछ दिनों से पीठ दर्द से परेशान थे और स्कैन से पता चला है कि यह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण है। वह फिटनेस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और हमें विश्वास है कि वह विश्व कप से पहले चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।’ भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिचर्डसन तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स और पीटर सिडल का साथ देंगे।

प्रमुख खबरें

मेरा बच्चा बीमार है...इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हुई तो महिला ने कन्वेयर बेल्ट पर चढ़कर किया हंगामा

Sawan 2026: सावन में हरी चूड़ियों के साथ पहनें ये Kangan Designs, पारंपरिक लुक को दें Modern Touch

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे चढ़कर 95.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

नीतीश कुमार से मिले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी