यूएई-इराक फुटबॉल मैच से पहले की टिप्पणियों को सार्वजनिक करने पर पत्रकार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया की कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में विश्व कप क्वालीफायर के दौरान इराक के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले से पहले की गई टिप्पणियों को सार्वजनिक करने पर एक टेलीविजन पत्रकार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने उस पत्रकार की पहचान जाहिर नहीं की है। इस पत्रकार को सरकार संचालित अबू धाबी स्पोर्ट्स चैनल से गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज के सामने होगी इंग्लैंड की कड़ी चुनौती

डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट में कहा गया है कि चैनल की उस ‘फीड (प्रसारण)’ को हैक कर लिया गया और प्रकाशित क्लिप को जब्त कर लिया गया। इसका प्रसारण कुछ सोशल मीडिया साइटों पर भी हुआ था।’’ हिरासत में लिए गए पत्रकार को पांच साल तक की जेल की सजा और 1,360 डॉलर (लगभग एक लाख रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है। डब्ल्यूएएम ने कहा कि अबू धाबी स्पोर्ट्स चैनल ने इस घटना के प्रसारण से जुड़े तीन लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू