पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक और सेना के आलोचक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक और सेना के मुखर आलोचक माने जाने वाले एक प्रमुख टीवी पत्रकार को बृहस्पतिवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही एक स्थानीय अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। पंजाब की अटक जिला पुलिस ने हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप में पिछले महीने दर्ज एक मामले में मंगलवार की रात इस्लामाबाद के पास से इमरान रियाज खान को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: कैसा रहा है बोरिस जॉनसन का राजनीतिक सफर, ब्रेक्जिट को लेकर समर्थन और पार्टीगेट के बाद आलोचनाओं तक

स्थानीय अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद खान को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार अपदस्थ प्रधानमंत्री खान के समर्थक हैं, और अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से खान को हटाने के बाद से शक्तिशाली सेना की आलोचना करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म