पत्रकार ने पूछ दिया IMF से जुड़ा सवाल, बौखलाए पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने जड़ दिया थप्पड़

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2023

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के रुके हुए फंड के बारे में सवाल पूछे जाने पर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार संसद भवन में एक पत्रकार पर अपना आपा खो बैठे।नेशनल असेंबली सत्र को संबोधित करने के बाद डार अपने सुरक्षा गार्डों के साथ संसद भवन से बाहर निकल रहे थे, तभी एक रिपोर्टर ने उनसे कुछ सवाल पूछे। घटना का एक वीडियो, जिसे संबंधित पत्रकार ने साझा किया है। वीडियो में नजर आता है कि डार सीढ़ियों से नीचे जा रहे हैं और पत्रकार ने उनसे पूछा कि डार साहब, क्या आप आज बात करेंगे? मंत्री ने जवाब दिया कि इतना बोलने के बाद मैं अभी (नेशनल असेंबली से) बाहर आया हूं। 

इसे भी पढ़ें: पहले ही अपनी कई समस्याएं हैं...US-चीन के बीच नहीं पड़ना चाहता पाकिस्तान

डार ने रिपोर्टर से पूछा  आप क्या चाहते हैं? उससे कहा कि खुदा का खौफ करो। वह पत्रकार से भिड़ गए और थप्पड़ मारा। जिस पर पत्रकार ने जवाब दिया क्यों लड़ रहे हो सर? जिसके बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें वाहन की ओर ले गए। बाद में रिपोर्टर ने एक और वीडियो जारी किया जिसमें उसने पूरी घटना का ब्यौरा दिया।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट