मुसलमानों की स्थिति पर PM मोदी से किया था सवाल, अब लोग कर रहे हैं पत्रकार को परेशान, व्हाइट हाउस ने कहा- ये स्वीकार्य नहीं

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान उनसे सवाल पूछने वाले पत्रकार का ऑनलाइन उत्पीड़न पूरी तरह से अस्वीकार्य और लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की सबरीना सिद्दीकी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी के संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान उनसे पूछा था कि सरकार ने भारत में मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार के लिए क्या किया है।

इसे भी पढ़ें: Manipur violence: पीएम सबसे पहले CM बीरेन सिंह को करें बर्खास्त, मणिपुर को लेकर सरकार पर कांग्रेस हमलावर

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता है, उन्होंने आगे कहा कि जाति, पंथ या धर्म के आधार पर भेदभाव के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, पत्रकार केली ओ'डोनेल ने कहा कि सबरीना सिद्दीकी को भारत के अंदर कुछ लोगों द्वारा ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा, उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ राजनेता हैं। रिपोर्टर ने उत्पीड़न पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया मांगी।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Flag Off Five Vande Bharat Train | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगें सबके Routes

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि हम उस उत्पीड़न की रिपोर्टों से अवगत हैं। यह अस्वीकार्य है। हम कहीं भी किसी भी परिस्थिति में पत्रकारों के उत्पीड़न की निंदा करते हैं और यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है। 

प्रमुख खबरें

PRAGATI बैठक में 78000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा, PM Modi बोले- काम में देरी से होता है बड़ा नुकसान

BJP में CM चेहरे पर Yogi Adityanath बोले, कमल ही सब कुछ है और यह सभी जानते हैं

FIH Rankings में Indian Women Hockey Team ने रचा इतिहास, पहली बार 5वां स्थान पाया

Durban Super Giants ने Kane Williamson को नियुक्त किया Head Coach, SA20 में संभालेंगे टीम