पत्रकार जमाल खशोगी का शव अब तक नहीं हुआ बरामद : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

वाशिंगटन। इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास में मार दिए गए पत्रकार जमाल खशोगी के शव के बारे में रियाद को कोई जानकारी नहीं है। सऊदी अरब के अधिकारियों एक दल द्वारा खशोगी की हत्या की पुष्टि होने के बाद भी देश के विदेश मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी का यह बयान बेहद चौंकाने वाला है। गौरतलब है कि ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खशोगी की दो अक्टूबर, 2018 को इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब में दाखिल होने के बाद हत्या कर दी गई थी। उनका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। 

इसे भी पढ़े: ध्यान भटकाने की बजाए इमरान अपने देश की चुनौतियों पर ध्यान दें: भारत

जुबेर ने कहा कि इस मामले के सरकारी वकील ने तुर्की से सबूत मांगे थे लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। यह पूछे जाने पर कि हिरासत में लिए लोग उसके शव के बारे में क्यों नहीं बता रहे, जुबेर ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कई आशंकाएं हैं और हम उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने शव का क्या किया और मुझे लगता है कि जांच जारी है और उम्मीद है कि अंत में सच सामने आएगा।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खशोगी मामले पर रिपोर्ट दायर करने के लिए कांग्रेस द्वारा दी अंतिम समय सीमा को नजरअंदाज करने के साथ ही (उसी दिन) जुबेर ने शुक्रवार को यह बयान दिया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह