Urvashi Rautela के बारे में पत्रकार ने फैलाई गलत अफवाह, भड़की अभिनेत्री ने भेजा लीगल नोटिस

By एकता | Apr 23, 2023

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक पत्रकार को उनके बारे में कथित रूप से झूठी अफवाहें फैलाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उर्वशी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरी कानूनी टीम द्वारा मानहानि कानूनी नोटिस दिया गया है। आप जैसे अभद्र पत्रकार आपके नकली/हास्यास्पद ट्वीट्स से निश्चित रूप से नाराज हैं। आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। और हां, आप बहुत इममैच्योर किस्म के पत्रकार हैं, जिसने मुझे और मेरे परिवार को बेहद असहज कर दिया।'

इसे भी पढ़ें: Katrina Kaif प्रेग्नेंट हैं? सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गरमाया, Arpita Khan की ईद पार्टी में शामिल हुई थी अभिनेत्री

उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने अभी हाल ही में वाल्टेयर वीरय्या से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। अब अभिनेत्री जल्द ही अभिनेता राम पोथिनेनी के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह रणदीप हुड्डा के साथ 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी दिखाई देंगी।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, 188 मौतें, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी

लंदन में बढ़ा भारत का मान, मंत्री Piyush Goyal को मिला प्रतिष्ठित Britain-India Award

Muharram Holiday: मुहर्रम के कारण आज बंद रहेगा Share Market, Currency में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

FIFA World Cup 2026: Japan ने रचा World Cup में इतिहास, रिकॉर्ड गोल के साथ नॉकआउट में, अब Brazil से होगी टक्कर