पत्रकारिता विश्वविद्यालय की ऑनलाइन व्याख्यानमाला ‘स्त्री शक्ति संवाद’ का आयोजन 18 से 25 जून से तक

By दिनेश शु्क्ल | Jun 17, 2020

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से 18 से 25 जून तक सात दिवसीय ‘स्त्री शक्ति संवाद’ ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। इस व्याख्यानमाला में सात दिन तक विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध महिलाएं महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगी। कुलसचिव डॉ. अविनाश वाजपेयी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण व्याख्यानमाला का सीधा प्रसारण प्रतिदिन शाम 4:00 बजे विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। ‘स्त्री शक्ति संवाद’ व्याख्यानमाला का शुभारंभ 18 जून को पद्मश्री से अलंकृत प्रख्यात लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी करेंगी।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद पर PM मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

इस अवसर पर श्रीमती अवस्थी गुरुवार को शाम 4:00 बजे ‘लोक संस्कृति और मीडिया’ विषय पर संवाद करेंगी। 19 जून को ‘टीवी न्यूज का भविष्य’ विषय पर न्यूज एंकर एवं पत्रकार सुश्री नगमा सहर, 20 जून को ‘सिनेमा में करियर’ पर प्रख्यात फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री सुश्री मेघना मलिक, 21 जून को ‘जेल और मीडिया’ विषय पर लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली के पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष एवं ‘तिनका-तिनका’ की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा, 22 जून को ‘खेल और मीडिया’ विषय पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहली भारतीय रेसलर सुश्री गीतिका जाखड़, 23 जून को ‘नये समय में पटकथा लेखन’ विषय पर फिल्म पटकथा लेखिका एवं उपन्यासकार सुश्री अद्वैता काला, 24 जून को ‘स्त्री शक्ति, खेल और मीडिया’ विषय पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडल विजेता सुश्री श्रेयसी सिंह अपना व्याख्यान देंगी।

 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं एलोवेरा के यह गजब फायदे, जानिए...

25 जून को समापन सत्र में प्रख्यात ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ सुश्री शैफाली वैद्य का व्याख्यान ‘सोशल मीडिया और नरेटिव’ विषय पर रहेगा। इससे पहले विश्वविद्यालय कुलपति संवाद का आयोजन 09 से 15 जून तक फेसबुक लाइव के जरिए कर चुका है। जिसमें कुलपतियों ने विभिन्न मुद्दों पर ऑनलाइन अपने विचार रखे थे। विश्वविद्यालय फेसबुक पेज का लिंक – https://www.facebook.com/mcnujc91

प्रमुख खबरें

Welcome To The Jungle Review: थिएटर में ठहाके लगाने पर मजबूर करती है अहमद खान द्वारा डायरेक्टेड अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म

Muharram 2026: Ashura पर याद की जाती है Karbala की जंग, जानिए Imam Hussain के बलिदान की पूरी History

Prabhasakshi NewsRoom: जुबानी जंग के बीच तीसरे देश में India और Pakistan ने की गुप्त बातचीत

रिश्तों पर Samantha Ruth Prabhu का बड़ा बयान, Fans बोले- Sobhita को मिला करारा जवाब!