कड़े प्रतिबंधों से जूझ रहे हैं ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंचे पत्रकार, फोन की हर दिन शेयर करनी होगी लोकेशन!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

तोक्यो। जापान में एक साल की देरी के बाद शुक्रवार से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सैकड़ों पत्रकार भी तोक्यो पहुंचे हैं। लेकिन यहां अपने 14 दिन के प्रवास के दौरान उन्हें कोविड-19 से जुड़े कड़े प्रतिबंधों से जूझना होगा। इस कारण वे केवल अपने होटल और ओलंपिक स्थलों तक ही जा पाएंगे। इसके अलावा उन्हें कई चीजों का पालन करना होगा जिसमें प्रत्येक दिन परीक्षण और अपने फोन की अवस्थिति (लोकेशन) साझा करना शामिल है। इस बार ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा। मतलब पहले जैसा जोशो खरोश और उत्सव का माहौल नहीं होगा जिससे पत्रकार खेलों से इतर की कम रिपोर्ट ही दे पाएंगे। महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजन का भी विरोध हो रहा है क्योंकि माना जा रहा है ओलंपिक खेल संक्रमण फैलाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। तोक्यो में कोविड -19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी

Delhi Police Crime Branch के दफ्तर पहुंचे CJP नेता सौरव दास, Jantar Mantar मामले में पूछताछ