Kriti Sanon Birthday: Heropanti से शुरू हुआ सफर, Engineering छोड़ आज बनीं Bollywood की सफल Producer-Actress

By अनन्या मिश्रा | Jul 27, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन आज यानी की 27 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल हिरोइनों में शुमार हैं। वह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वहीं कृति सेनन मुश्किल रोल करने में भी पीछे नहीं हटती हैं। अपनी इसी काबिलियत के दम पर कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस कृति सेनन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बहन ने किया फोटोशूट

हालांकि कृति ने कभी कैमरे के सामने के बारे में नहीं सोचा था। फिर भी उन्होंने एक बार किस्मत आजमाने की सोची। इसमें कृति का साथ नुपुर सेनन ने दिया। नुपुर सेनन ने अपनी बहन कृति की कुछ तस्वीरें खींची। कृति ने अपनी तस्वीरें ऑनलाइन मॉडलिंग कॉन्टेस्ट के लिए भेजा और वह यह कॉन्टेस्ट जीत भी गईं। इसके बाद फेमस फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साथ पोर्टफोलियो शूट करने का मौका मिला। यहीं से कृति सेनन के मॉडलिंग करियर की शुरूआत हुई।

फिल्मी करियर

मॉडलिंग के बाद कृति सेनन ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2014 में एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म '1: नेनोक्काडाइन' से एक्टिंग की शुरूआत की। इसी साल उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। साल 2014 में कृति ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके लिए एक्ट्रेस को फिल्म फेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

इसके बाद कृति सेनन ने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'दिलवाले', 'लुका छुपी', 'मिमी', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'भेड़िया', 'क्रू', 'दो पत्ती', 'राबता' और 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं फिल्म 'दो पत्ती' से कृति ने बतौर निर्माता नई शुरुआत की। आज कृति सेनन फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।

प्रमुख खबरें

NEET संकट के बीच संसद पहुंचे Dharmendra Pradhan, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

Trump Administration की नई रणनीति: Cyber Crime में शामिल लोगों और उनके परिवारों पर लगा कड़ा US Visa प्रतिबंध

मैं न्यूयॉर्क आ रहा...ममदानी के गिरफ्तारी वाले बयान पर बोले नेतन्याहू

Greta Thunberg ने की भारतीय छात्रों की तारीफ, कहा- CJP Protest ने दिखाया People Power का असली मतलब