Pawan Kalyan Birthday: सुपरस्टार से Deputy CM तक का सफर, कैसे 'Power Star' ने बदली आंध्र की सियासत

By अनन्या मिश्रा | Sep 02, 2026

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता पवन कल्याण इस साल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। साउथ इंडस्ट्री में उनको पावर स्टार के नाम से जाना जाता है। पवन कल्याण न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में सफल रहे, बल्कि उन्होंने राजनीति में जब कदम रखा, तो वहां भी फेमस हुए। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता पवन कल्याण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 1997 में तेलुगु फिल्म 'गोकुलामलो सीता' से पवन कल्याण ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद अभिनेता ने 'बद्री', 'जॉनी', 'गोपाला गोपाला', 'अन्नावरम', 'पुली', 'वकील साबट, 'अत्तरिन्तिकी दारेदी', 'भीमला नायक' और 'गब्बर सिंह' जैसी हिट फिल्में दीं। फैंस के बीच पवन कल्याण का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। 

सियासी सफर

साल 2008 में उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने अपने बड़े भाई चिरंजीवी की पार्टी 'प्रजा राज्यम' के अध्यक्ष के रूप में सियासी सफर की शुरूआत हो रही है। साल 2014 में एक्टर ने अपनी खुद की पार्टी 'जनसेना' बनाई थी। जिसने साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन किया था। फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में 21 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए सभी सीटें जीती थीं। जिसके बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम का पद मिला था।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: नाकाफी राहत पर विरोध, धाराशिव के किसान ने सीएम को भेजा 5000 का मनीऑर्डर

Greater Noida में विषाक्त भोजन से दंपती समेत तीन बच्चों की मौत, मायावती ने की जांच की मांग

Love Horoscope For 17 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Mumbai Indians के साथ खत्म हुआ 10 साल का सफर, Head Coach पद से हटे Mahela Jayawardene