भाजपा चुप है और पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए कोई मांग नहीं उठा रही :नारायणसामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

पुडुचेरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर चुप्पी साधे है। मुख्यमंत्री ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और द्रमुक के चुनावी घोषणापत्रों में वादा किया गया है कि अगर सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस सरकार बनाएगा तो केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन भाजपा चुप है और पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए कोई मांग नहीं उठा रही और मजे की बात है कि एआईएनआरसी ने यहां लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा से हाथ मिला लिये हैं।’’

नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी सरकार को केंद्र की राजग सरकार से अनुदान और धन मिलने में अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उपराज्यपाल किरण बेदी ने क्षेत्रीय सरकार के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि बेदी के कथित नकारात्मक रवैये के कारण मुफ्त चावल योजना भी लागू नहीं हो सकी।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज