जे.पी.नड्डा, अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर, वीके सिंह, हेमा मालिनी पंजाब में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 12, 2022

पठानकोट   भाजपा के स्टार प्रचारकों द्वारा पंजाब में  चुनावी रैलियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री वी.के. सिंह 12 फरवरी को पंजाब मे भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कुल 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

13 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब के तीन जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 13 फरवरी को भाजपा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी भी पंजाब के विभीन जिलों में चुनावी रैलियां करेंगी। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पंजाब चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने दी। वह आज पठानकोट में होने वाली जनसभा की तैयारियों जायजा लेने के लिए पठानकोट पहुंचे थे, उन्होंने पत्रकारवार्ता से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 4 और मनोहर लाल खट्टर व वी.के. सिंह 3-3 जनसभाएं करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: जयराम की हुंकार: उड़ते पंजाब को बचाने के लिए चाहिए डबल इंजन सरकार

 

जीवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 12 फरवरी को सुबह 11:15 बजे पहली जनसभा बलाचौर, दोपहर 12:45 बजे रोपड़ में, 3:15 बजे राजपुरा में और शाम 4:45 बजे घनौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जीवन गुप्ता ने बताया कि इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 12 फरवरी को सुबह 11:15 बजे लुधियाना देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव गिल में, दोपहर 12:15 बजे जगराओं में और दोपहर बाद 3 बजे कपूरथला में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास और कानून व्यवस्था में फेल : जयराम ठाकुर

जीवन गुप्ता ने बताया कि इसी तरह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री वी.के. सिंह अमृतसर में सुबह 11:30 बजे उत्तरी विधानसभा हलका में, दोपहर 12:30 बजे अमृतसर ईस्ट मेंऔर दोपहर बाद 3:15 बजे बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र ने जनसभा को संबोधित करेंगे।

जीवन गुप्ता ने कहा कि 13 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब के तीन जिलों लुधियाना, सुनाम तथा पटियाला में प्रत्याक्षीयों के हक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 13 फरवरी को भाजपा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी भी पंजाब के अमृतसर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों तथा बठिंडा के मौड़ मंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अन्य स्टार प्रचारकों द्वारा आने वाले दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान