'जेपी नड्डा और रिजिजू ने सदन में बोला झूठ, हमारे किसी भी मिनिस्टर ने संविधान बदलने की बात नहीं की', खड़गे का दावा

By अंकित सिंह | Mar 24, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के संविधान पर कथित बयान पर भाजपा के विरोध पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर कानून बना रही है। हमने कभी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज बिना किसी कारण के इस मुद्दे को उठाकर सरकार अपने भ्रष्टाचार के मामलों को छिपाना चाहती है। हमारी कांग्रेस पार्टी और कर्नाटक की दूसरी पार्टियों ने मिलकर 1994 में शुरू हुए आरक्षण को स्वीकार किया था। तब से लेकर आज तक वो आरक्षण जारी है। लेकिन उनकी परेशानी क्या है? उनकी परेशानी ये है कि हमारी 5 गारंटी कर्नाटक में लोगों तक पहुंच रही है और इसलिए उन्हें बहुत दुख है कि कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस MLA नुरुल ने मुझ पर हमला किया, बोले डिप्टी स्पीकर मोमिन

उन्होंने कहा कि हमने 5 कैटेगरी में डालकर सभी को न्याय दिलाने की कोशिश की है। BJP के लोग 30 साल पुराने कानून को चैलेंज कर रहे हैं। ये दिखाता है कि BJP बौखलाई हुई है। देश में कांग्रेस ही संविधान लेकर आई है, कांग्रेस हर कीमत पर इसकी रक्षा करेगी। इसकी रक्षा के लिए लड़ती रहेगी। अगर कोई संविधान के खिलाफ कुछ कहता है तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे किसी भी नेता या मिनिस्टर ने संविधान को बदलने की बात नहीं की है। बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी के बनाएं हुए संविधान की बात केवल BJP-RSS के नेताओं ने बार-बार की है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आज भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत संसद रोकी, ताकि न्यायपालिका में जो भ्रष्टाचार सामने आया है उसपर संसद में बहस न हो सके।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद