भाजपा कार्यकर्ताओं से जेपी नड्डा की अपील, लॉकडाउन के दौरान पांच करोड़ गरीबों को खाना खिलाये

By अंकित सिंह | Mar 25, 2020

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से कोरोना से जुड़े राहत कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ऑडियो व वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की। जे.पी. नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लॉक डाउन के दौरान देश भर के 5 करोड़ गरीब लोगों को खाना खिलाने का निर्णय लिया है। भाजपा सूत्र ने कहा कि सभी राज्य पार्टी के अध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऐसा करने के दिशा निर्देश दिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रोज वीडियो कॉन्फ्रेंस की बैठकों के माध्यम से इस काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार तक देश में कोरोना के संक्रमण की 606 मरीजों में पुष्टि करते हुये बताया कि अब तक इस वायरस के कारण देश में दस लोगों की मौत हो गयी है। सर्वाधिक 128 मरीज महाराष्ट्र में हैं, इनमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Telecom Sector को बड़ी राहत! Bombay High Court ने Airtel-Vi का अतिरिक्त Spectrum शुल्क किया रद्द

भारती फुलमाली का बल्ला गरजा, Shreyanka-Radha की फिरकी में फंसी West Indies, भारत की शानदार जीत

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया शानदार।

पेट्रोल से ₹20 सस्ता E-85 Fuel लॉन्च, Hardeep Singh Puri बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत।