भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 15 आतंकवाद के केस सपा प्रमुख ने लिए थे वापस

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के पास हिम्मत नहीं है कि वो जनता के बीच में जन विश्वास की यात्रा निकाल सकें। इस यात्रा को निकालने की ताकत महज भाजपा के पास है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जनविश्वास यात्रा 403 विधानसभाओं से होकर 4 करोड़ लोगों से सीधा संपर्क करके आई है। जनता का विश्वास भाजपा पर इसलिए है क्योंकि समाजवादी पार्टी को लोग अच्छी तरह से जानते हैं। वो कब्जे वाली पार्टी थी। इसी बीच अखिलेश यादव पर जेपी नड्डा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 15 आतंकवाद के केस वापस ले लिए थे। रक्षक ही, भक्षक बन गया था। अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो मुझे कोर्ट में खड़ा करना। उस वक्त कोर्ट ने केस को वापस करने से मना कर दिया था। लेकिन अखिलेश जी ने केस को निकालने की सिफारिश की थी। 4 लोगों को सजा-ए-मौत हुई और बाकी लोगों को आजीवन कारावास हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: 'ब्राह्मण का संकल्प, अखिलेश ही विकल्प' की चौतरफा लगी होर्डिंग, हाथ में फरसा लेकर सपा प्रमुख ने की वोटर्स को साधने की कोशिश 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकार में माफियाओं का राज था, आज योगी जी की सरकार में माफिया या तो व्हील चेयर पर या फिर जेल में हैं। जो बचे भी हैं वो तड़ीपार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पार्टी है। जो काम पिछले 70 साल में नहीं हुए वो काम भाजपा की केंद्र और राज्यों की सरकार ने करके दिखाया है। फिर चाहे धारा 370 को धाराशाही करना हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर बनाना हो।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा