विपक्ष पर लगातार उठा रहा है भारत के टीकाकरण पर सवाल, जेपी नड्डा ने दिया मुहतोड़ जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

आगरा (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि सरकार ने कोविड-19 संकट से बेहतर तरीके से निपटना सुनिश्चित किया जबकि विपक्ष ने गैर-जिम्मदाराना रवैया अपनाया और टीकाकरण अभियान को लेकर आधारहीन आरोप लगाए। नड्डा ने कोविड-19 संकट से निपटने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय स्वच्छता श्रमदान उत्सव का शुभारम्भ किया

बैठक के दौरान नड्डा ने कहा कि सरकार ने कोविड संकट से निपटने के लिए बेहतर कार्य किया जबकि विपक्ष ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं ने तो टीके के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाए और इसे भाजपा का टीका करार दिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John