जेपी नड्डा का दावा, अच्छे दिन आ गए हैं और देश बदल गया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी मोदी सरकार के तहत देश में बदलाव हुआ है और पिछले पांच सालों के कार्यकाल में वह अच्छे दिन लायी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा कहती है कि उसका उद्देश्य कांग्रेस मुक्त भारत है, तो इसका अर्थ है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहती है। वर्ष 2014 के चुनाव में अच्छे दिन आएंगे  और  देश बदल रहा है  भाजपा के चुनावी नारे थे। यहां महाराष्ट्र भाजपा की राज्य कार्यकारिणीकी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि अच्छे दिन आ चुके हैं और पहले ही पिछले पांच सालों में देश बदल चुका है। बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

इसे भी पढ़ें: ममता ने शहीदों को किया याद, लोगों से लोकतंत्र बचाने का किया आह्वान

मोदी को उनकी उपलब्धियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात, इजरायल, रूस और सऊदी अरब द्वारा प्रदान किए गए सम्मानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब यहां (भारत में) के नागरिक और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री को  चैंपियन ऑफ अर्थ  पुरस्कार से सम्मानित किया। नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी की ताकत पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। इससे पहले, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कार्यकर्ताओं से राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah