जे पी नड्डा का दावा, असम में किए गये अपने विकास कार्यों के कारण भाजपा सत्ता में लौटेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

सिलचर (असम)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में असम में सत्ता में लौटेगी और विधानसभा की 126 में से 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी क्योंकि सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है। सिलचर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 2016 में विधानसभा चुनाव में विजय के बाद से भाजपा ने जिला परिषद, पंचायत, क्षेत्रीय या स्वायत्त परिषदों के सभी चुनावों में जीत हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: तानाशाह किम जोंग का बदला पद, बने उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव

नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति समझौते पर दस्तखत कर 50 वर्ष पुराने बोडो मुद्दे का हल कर दिया और उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाया गया। सभी हितधारकों को विश्वास में लिया गया और समझौते से सुनिश्चित हुआ कि उनकी मांगों को मान्यता दी जाए।’’ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को राज्य आए भाजपा प्रमुख सिलचर के बाद गुवाहाटी जाएंगे, जहां वह पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी, चुनाव कमेटी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी