जेपी नड्डा का दावा, भाजपा की तुलना में कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

धर्मशाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि देश की तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियां परिवार आधारित हैं और उनमें से किसी भी पार्टी की भाजपा से तुलना नहीं हो सकती। उनकी पार्टी में 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं जिनमें दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। नड्डा ने यहां पार्टी कार्य समिति की बैठक में कहा, “ 18 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना आसान नहीं है। किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के पास इस संख्या के पास तक पहुंचने की ताकत नहीं है।“ उन्होंने कहा, “ हम जनाधार, कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं। दुनिया की सबसे स्वीकार्य हस्ती नरेंद्र मोदी भाजपा से संबंधित हैं और यही हमारी ताकत है।“

नड्डा ने कहा, “ जब हम कहते हैं कि भाजपा का का कोई मुकाबला नहीं है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है।“ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ हम भाग्यशाली हैं कि हम सही पार्टी के सदस्य हैं जो सामूहिक प्रयासों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अनुसरण कर रही है और वैज्ञानिक विकास कर रही है। “ नड्डा ने कार्य समिति के सदस्यों से कहा कि भाजपा की शक्ति, “हमारी एकता है और हमें नियमित रूप से पार्टी में अपने विकास के लिए आत्म-मूल्यांकन करना चाहिए। “ भाजपा के आर्थिक मॉडल“अंतोदय “ का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा, “ यह पार्टी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के दर्शन पर आधारित है और यह तत्व सरकार की सभी योजनाओं में शामिल है।“ 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की हिमाचल कार्यसमिति की बैठक में बोले नड्डा, दूसरी पार्टियों में 18 करोड़ सदस्य बनाने की ताकत ही नहीं है

भाजपा के सांगठनिक ढांचे में हिमाचल प्रदेश के योगदान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी का “पन्ना प्रमुख’’ वाला बूथ आधारित ढांचा है और हिमाचल प्रदेश को 2022 तक पन्ना समिति मॉडल अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का जल्द ही देश के हर जिले में अपना कार्यालय होगा।

प्रमुख खबरें

Sheetala Ashtami 2026: शीतलाष्टमी व्रत से होती है सौभाग्य में वृद्धि

ईरान के साथ युद्ध के तनाव के बीच एक्शन में भारत, बांग्लादेश को भेजा 5 हजार टन तेल

CM Mamata Banerjee बोलीं- किसी की धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CEC Gyanesh Kumar ने आरोपों पर दी सफाई

Iran पर हमले की धमकी से पलटे Trump, अब बोले- बातचीत को तैयार, लेकिन शर्तें लागू