भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में JP नड्डा ने गिनाई शिवराज सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Jun 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई। शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की। बीच में डेढ़ साल का एक ऐसा कालखंड आया जिसमें मध्य प्रदेश की जनता को एक दूसरी तस्वीर देखने को मिली।उन्होंने कहा कि 15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं ? डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और मोदी जी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे है। कमलनाथ जी ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार