राज्यसभा में जेपी नड्डा ने गिनाई Waqf Bill की खूबियां, बोले- हम लिप सर्विस नहीं, रियल सर्विस करते हैं

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का बचाव करते हुए कहा कि यह देश के हित में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष वक्फ विधेयक को बुलडोज करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मैं इस विधेयक के समर्थन में खड़ा हूँ और मुझे उम्मीद है कि सदन भी इसका समर्थन करेगा। मुझे उम्मीद है कि उम्मीद (एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण, दक्षता और विकास) का समर्थन होगा। इस विधेयक का मूल उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में सुधार और उचित प्रबंधन लाना है। इस पर बहुत चर्चा हुई है। 

जेपी नड्डा ने दावा किया कि वक्फ संशोधन बिल देश के हित में है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से जवाबदेही बनाने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिमों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यधारा में मुस्लिम बहनों को लाने से कांग्रेस ने रोका है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी कोशिश सिर्फ नियमों के दायरे में लाना है। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक राष्ट्रहित में है, विपक्ष मुद्दे को भटकाने और गलत विमर्श बनाने की कोशिश कर रहा है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन कर रही है। आपने (विपक्ष ने) संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग की थी, और हमने इसका गठन किया। 2013 में जब वक्फ बिल के लिए जेपीसी का गठन किया गया था, तब इसमें केवल 13 सदस्य थे। लेकिन मोदी सरकार के तहत गठित जेपीसी में 31 सदस्य हैं। जेपीसी ने 36 बैठकें कीं और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसकी गतिविधियों पर 200 घंटे से अधिक समय व्यतीत किया गया।

इसे भी पढ़ें: 'ओवैसी की भाषा बोल रहे हैं उद्धव ठाकरे', Waqf Bill को लेकर शिवसेना UBT पर बरसे एकनाथ शिंदे

उनन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' इस मंत्र को लेकर चले हैं और इसको उन्होंने पूरा किया है। मोदी जी की गरीब कल्याण अन्न योजना से लेकर पीएम आवास योजना, शौचालय... सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के जरूरतमंदों को मिला है, देश की जनता को मिला है। हम लिप सर्विस नहीं, रियल सर्विस करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से हमने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम समुदाय का, वक्फ की प्रॉपर्टी का सही से उपयोग हो सके। इस बिल में उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी सही हाथों में रहे।

प्रमुख खबरें

ESIC ने विवाद निपटाने के लिए बढ़ाई नई माफी योजना की अवधि, 31 दिसंबर 2026 तक मौका

बल्लेबाजी क्रम बदलते ही Tilak Varma का बदला अंदाज, पहली गेंद से आक्रामक खेल पर फोकस

Kerala Model का काला सच! 115 दिनों से प्रोटेस्ट, सिर मुंडवाया लेकिन कांग्रेस चुप क्यों?

RSS के किले Nagpur और Modi के गढ़ Varanasi में BJP की करार हार से सत्ता पक्ष की नींद उड़ी