Modi 3.0 में JP Nadda को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में बनाए गए सदन के नेता, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

By अंकित सिंह | Jun 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता घोषित किया है। नड्डा के पास मंत्रिमंडल में रसायन और उर्वरक विभाग भी है। केंद्रीय मंत्री सदन के नेता के रूप में पीयूष गोयल की जगह लेंगे। प्रधान मंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान, गोयल राज्यसभा में सदन के नेता थे। पीयूष गोयल 2024 में मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं। उनके शपथ लेने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि नड्डा अपने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हट जाएंगे, जो उन्होंने 2020 में वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लिया था।

इसे भी पढ़ें: क्या बढ़ेगा भाजपा अध्यक्ष के तौर पर JP Nadda का कार्यकाल? राज्यसभा में सदन के नेता बनाए जाने की भी संभावना

वह पहली बार 2012 में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और 2014 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया था, जब अमित शाह ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में भी कार्य किया था; उन्होंने तीन बार 1993, 1998 और 2007 में बिलासपुर सीट जीती और 1998 से 2003 के बीच स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया। इसी साल अप्रैल में उन्हें गुजरात से राज्यसभा सांसद चुना गया था। 

प्रमुख खबरें

Middle East में पेंटागन का बड़ा कदम, Saudi Arabia और कतर में भेजे Patriot सिस्टम

Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेत

Shivaji Park में CJP के प्रदर्शन पर बोले CM Devendra Fadnavis, चुनाव आयोग पर झूठ नहीं चलेगा