जून 2024 तक JP के पास ही रहेगी BJP की कमान, अध्यक्ष के रूप में मिला एक साल का एक्सटेंशन

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2023

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी की कार्यकारिणी ने इसका फैसला लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये साल सदस्यता अभियान का साल है। छह साल बाद नए सिरे से सदस्यता होती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Rijiju के उदय से बीजेपी को नॉर्थ ईस्ट में मिलेगी उम्मीद की नई Kiren, कानून मंत्री को मिली NEC में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अहम जिम्मेदारी

अमित शाह ने कहा कि कैसे एक राजनीतिक दल का संगठन महामारी में सेवा कर सकता है उसका ज्वलंत उदाहरण बीजेपी ने नड्डा जी के अध्यक्षता में देश-दुनिया के सामने रखा। हमने बिहार में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट प्राप्त किया। महाराष्ट्र में भी हम फिर से चुनकर आए। हरियाणा में भी हमारी सरकार बनी। मणिपुर, आसाम, उत्तराखंड आदि में भी बीजेपी ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की।  

प्रमुख खबरें

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह