जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पूछा- कहां है जन लोकपाल?

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2020

दिल्ली में इन दिनों चुनावी सीजन है और हर दल दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर लोकपाल को लेकर राजनीति का आरोप लगाया है। नड्डा ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा।

लोकपाल के मुद्दे को लेकर नड्डा ने कहा कि सशक्त जन लोकपाल का वादा था जिसके दायरे में मुख्यमंत्री भी आएंगे। ऐसा जन लोकपाल जिससे दिल्ली में रामराज्य ला देंगे, कहां है? याद करें, केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल राम दास को धक्के मारकर पार्टी ने निकाला था।बता दें कि इससे पहले भी जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए डीटीसी बसों की संख्या को लेकर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा था। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान