चित्रकूट में बोले जेपी नड्डा, चमड़ी के आधार पर भारत को बांटने की बात कर रहे राहुल के सिपहसालार

By अभिनय आकाश | May 09, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि10 साल पहले भारत के सामान्य व्यक्ति के मन में घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है। ये तो ऐसे ही चलेगा। राजनीति तो ऐसे ही होती है। यहां तो सब बेईमान हैं... साधारण आदमी के मन में राजनीति को लेकर ये विचार बन गए लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद भारत की राजनीति में सब कुछ बदल सकता है... 10 साल पहले राजनीति का अर्थ क्या होता था?... वोट बैंक की राजनीति, तुष्टीकरण, भाई को भाई से लड़ाओ, जाति को जाति से लड़ाओ। लेकिन पीएम मोदी ने 10 साल में विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया और मंत्र रखा, 'सबका साथ सबका विकास।

इसे भी पढ़ें: Breaking From Bihar Politics | पाटलिपुत्र से लालू यादव को हराने वाले रंजन यादव राजद में हुए शामिल, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन?

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब चित्रकूट को भी शामिल कर लिया गया है। इसके यहां आने से चित्रकूट और बांदा की तस्वीर बदल जाएगी और यहां के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में आकर खड़ा हो गया है। मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, युवा, किसान और महिलाओं को मजबूती देने का काम किया। आज देश में रिपोर्ट कार्ड, जवाबदेही, विकासवाद और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति चल रही है। ये मोदी जी की संस्कृति है। जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिया है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अखिलेश यादव बोले- ये संविधान बचाने का चुनाव, INDIA गठबंधन के पक्ष में जनता ने कर रही वोट

10 साल भारत की राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद, व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार, वोटबैंक और तुष्टिकरण ही चलता था। लेकिन मोदी जी ने 10 साल में जातिवाद, क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ लोहा लेते हुए, विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया और मंत्र रखा - सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। 10 साल पहले भारत के सामान्य नागरिक के मन में ये विचार घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है, राजनीति ऐसी ही होती है, यहां गुंडों का राज चलता रहेगा। लेकिन मोदी जी के आने बाद भारत की राजनीति में सबकुछ बदला है, ये चुनाव आप भाजपा को तो जीता ही रहे हैं, साथ ही आप विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर चल पड़े हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Trump का दबाव! E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान, बोले- 100 लोगों के साथ कल जाऊंगा PM आवास

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे