पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले जेपी नड्डा, केजरीवाल ने दिल्ली को किया बेहाल, अब तुम्हे जाना होगा, बीजेपी को यहां आना होगा

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के रामलीला मैदान से पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां इतनी बड़ी संख्या में जनसभा नहीं कर पाती हैं, उतनी हमारे यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो जाता है। बड़े राजनीतिक दल का दावा करने वाली पार्टियां रामलीला मैदान में जनसभा नहीं कर पाती और बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन यहां होता है। हमारी उत्पत्ति 1950 के दशक में हुई। सारी पार्टियों के आचार, विचार, तौर-तरीके और सोच बदल गई, समाजवादी समाजवादी नहीं रहे, कम्युनिस्ट कम्युनिस्ट नहीं रहे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ना इंडियन ना नेशनल ना ही कांग्रेस रह गई, बस भाई बहन की पार्टी बन गई। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने कहा- यूपीए को बदनाम कर बीजेपी ने हासिल की सत्ता

सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मक, सद्भावना और संवाद के आधार पर भाजपा का कार्यकर्ता समाज की सेवा कर रहा है। हम वो पार्टी हैं जो गांव, गरीब, दलित, वंचित, शोषित, महिला, युवा, किसान को मजबूती प्रदान कर रही है। भाजपा में आज लोक सभा में 302 एमपी हैं। राज्य सभा में 92 एमपी हैं, हमारे 1,395 विधायक हैं। देश के 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है, जिसमें 12 में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, कैडर बेस पार्टी है। हमने कहा पंच परमेश्वर, हर बूथ से पांच कार्यकर्ता आएगा तो ये हमारा पंच परमेश्वर सम्मेलन हो जाता है। जब हम कहते हैं बूथ समिति तो यही संख्या पांच लाख हो जाती है। ये ताकत अगर किसी में है तो वो भाजपा में है।

इसे भी पढ़ें: 'भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन', राहुल गांधी बोले- देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा

जेपी नड्डा ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां इतनी बड़ी संख्या में जनसभा नहीं कर पाती हैं, उतनी तो हमारे यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो जाता है। अपने आप को बड़े राजनीतिक दल का दावा करने वाली पार्टियां भी रामलीला मैदान में जनसभा नहीं कर पाती हैं, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन इस मैदान में होता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी