'भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन', राहुल गांधी बोले- देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा

rahul gandhi
ANI
अंकित सिंह । Oct 15 2022 2:41PM

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा नफरत की है। वो दोनों देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने आरएसएस-भाजपा पर देश को बांटने का भी आरोप लगा दिया।

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के आज 1000 किलोमीटर पूरे हो गए। लगभग डेढ़ सौ दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इन सबके बीच कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर अपने संबोधन में जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। राहुल ने कहा कि जब यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी तो काफी काफी मुश्किल लग रही थी। लेकिन लेकिन चलने के साथ ही यह आसान लगने लगा। राहुल ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता से भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी संकट के बाद राहुल गांधी से पहली बार मिले अशोक गहलोत, जानें क्या हुई होगी बात

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा की विचारधारा देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा नफरत की है। वो दोनों देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने आरएसएस-भाजपा पर देश को बांटने का भी आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्म के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा को लेकर यह यात्रा शुरू की गई है, वह सिर्फ यात्रा की विचारधारा नहीं बल्कि कर्नाटक की सोच है, यह हिंदुस्तान की सोच है, भारत का इतिहास है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हमने सोचा था कि 3500 कि.मी. पैदल चलना आसान नहीं है। मगर जब हमने चलना शुरू किया, कुछ दिन बाद चलना काफी आसान लगने लगा। ऐसा लग रहा था, जैसे कोई शक्ति पीछे से यात्रा को आगे की ओर धकेल रही। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के नेतृत्व में 1000 किमी का सफर भारत जोड़ो यात्रा ने किया पूरा, बेल्लोरी में होनी है जनसभा

वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि 4 राज्य, सैकड़ों किलोमीटर, लाखों लोग और सफर निरंतर जारी है। भारत जुड़ रहा है- नफरत, बेरोजगारी, महंगाई के विरुद्ध। राहुल ने कहा कि आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। तो वो नौकरियां कहां है?उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से, हम भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे हैं। ये सफर 3500 कि.मी. का है, इसकी शुरुआत कन्याकुमारी से की, उसके बाद केरल और अभी हम कर्नाटक में हैं। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो। सद्भावना का माहौल बने। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़