अटल कैंसर केयर केंद्र की शुरुआत करते हुए बोले जेपी नड्डा, जो काम करने वाले हैं उन्हें काम दीजिए, जो नहीं करने वाले हैं, उन्हें आराम दीजिए

By अभिनय आकाश | May 09, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के अंबाला में अटल कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अटल कैंसर केयर सेंटर जो आज जनता को समर्पित हुआ है, इसमें कई मॉड्यूलर सुविधाएं दी गई है। इसमें जो आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, वो पीजीआई चंडीगढ़ के बाद उत्तर भारत के किसी दूसरे अस्पताल में लगाई गई हैं। इस अस्पताल का लाभ हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड व अन्य राज्यों के लोग भी लेंगे। नड्डा ने कहा कि देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल भी हरियाणा के झज्जर में स्थापित किया गया है। लगभग 2,035 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया ये 710 बिस्तरों वाला सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है।

इसे भी पढ़ें: बग्गा के पिता का बड़ा खुलासा, तजिंदर को AAP में शामिल करना चाहते थे केजरीवाल

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने वैक्सीन मैत्री के तहत 100 देशों को करीब 18.5 करोड़ वैक्सीन दी हैं। इसमें से 48 देश ऐसे हैं जिन्हें 1.43 करोड़ वैक्सीन भारत ने सहायता के रूप में मुफ्त में दी हैं। हरियाणा की डिजिटल योजना भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर रही है। इसके तहत सरकार के 37 विभागों की 485 योजनाएं डिजिटल कर दी गई हैं। बीच में कोई बिचौलिया नहीं है। हरियाणा सरकार की इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। 

प्रमुख खबरें

IBPS Clerk 2026: आईबीपीएस क्लर्क के लिए Graduation अनिवार्य, बिना Interview मिलेगी नौकरी

डरावने लुक के बाद मिलता है तुरंत ग्लो, Shenaz Treasury ने बताया Vampire Facial का सच

Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: JPSC Scam पर ट्वीट नहीं, CM हाउस के बाहर धरना दो

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर