West Bengal में CM ममता बनर्जी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, बोले- जंगल-राज नहीं रुका तो जनता सिखाएगी सबक

By अंकित सिंह | Jan 19, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के नदिया में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने जबरदस्त तरीके से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है। लेकिन जब जांच की बात आती है तो कहा जाता है कि भारत सरकार मेरी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि चोरी भी करनी है और सीनाजोरी भी। अपने बयान में नेता ने कहा कि यहां आवास योजना और शौचालय का पैसा खा लिया गया। मनरेगा में भी यहां भ्रष्टाचार हुआ है। दीदी ने बंगाल की क्या हालत कर रखी है? जब जांच हो तो बोलो भारत सरकार मेरी दुश्मन है। चोरी भी करनी है और सीनाजोरी। 

 

इसे भी पढ़ें: Wrestler's Protest : जानें कौन हैं Wrestling Federation of India के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे हैं यौन शोषण के आरोप


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ था, जबकि हमारी सरकार सिर्फ विकास के लिए प्रतिबद्ध है। देश के रक्षा निर्यात में 300% से अधिक की वृद्धि हुई है। भारत की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि लगभग दो शताब्दियों तक हम पर शासन करने वाले देश को पीछे छोड़ते हुए, भारत अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। राज्य सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मानव तस्करी हो रही है, महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार यही है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सत्ता किसी की भी नहीं होती है, पश्चिम बंगाल के लोगों ने सीपीएम का भी जमाना देखा और आपका भी जमाना देख रहे हैं। लेकिन अब प्रदेश की जनता कमल का जमाना देखने के लिए आतुर हो रही है।

 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar के काफिले के लिए रोकी गई दो यात्री ट्रेन! भाजपा ने उठाए सवाल तो CM बोले- हमको नहीं पता


नड्डा ने कहा कि ये जंगल-राज यहीं नहीं रुका तो जनता 'दीदी' को सबक सिखाएगी। भाजपा निश्चित रूप से सत्ता में आएगी और पश्चिम बंगाल में विकास और शांति लाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुल 100 देशों में से जहां भारत ने कोविड टीके उपलब्ध कराए, उनमें से 50 ने इसे मुफ्त में प्राप्त किया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत हमेशा प्राप्तकर्ता से अब एक शक्तिशाली 'दाता' बन गया है! जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही है, तब भारत को पीएम मोदी जी के नेतृत्व में चलाए गए कुशल और सबसे सफल टीकाकरण अभियान के माध्यम से मिले सुरक्षा कवच के साथ शांति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पनडुब्बी खरीदने में भ्रष्टाचार, हेलीकॉप्टर खरीदने में भ्रष्टाचार लेकिन आज डिफेंस में भारत का एक्सपोर्ट 364% बढ़ गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

P Chidambaram की एंट्री से बनी बात, DMK-Congress गठबंधन में Seat Sharing पर आज लगेगी फाइनल मुहर

Ayesha Khan का छलका दर्द, बोलीं- Instagram पर रोज मिलती हैं Rape Threats, यह बहुत डरावना है

Middle East में जंग की आग? Saudi Aramco पर फिर हमला, Qatar ने रोके 10 ईरानी ड्रोन

सेमीफाइनल से पहले पिच क्यूरेटर पर भड़के कोच गौतम गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला ?