JP Nadda ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में भी जीत हासिल करेगी बीजेपी

By अंकित सिंह | Oct 11, 2024

हरियाणा में जीत से गदगद भाजपा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी आगामी विधानसभा चुनावों में वह जीत हासिल करेगी। दरअसल, यह दावा किया और ने नहीं, बल्कि खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। बिलासपुर में श्री नैना देवी मंदिर में मत्था टेकने और 'कंजक पूजन' करने वाले नड्डा ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के प्रदर्शन से खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए बड़े अप्रत्याशित रहे: Ashok Gehlot

नड्डा ने कहा कि आज मुझे शारदीय नवरात्रों में नवमी के दिन मां नैना देवी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम सब लोग माता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक भ्रम पैदा किया गया है। जमीनी हकीकत कुछ और थी लेकिन माहौल कुछ और ही बना और आखिरकार बीजेपी चुनाव जीत गई और जम्मू-कश्मीर में वोट शेयर बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों- युवाओं, किसानों, महिलाओं और अन्य सभी वर्गों - ने विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया और स्पष्ट कर दिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में छह से आठ प्रतिशत मतदान से लेकर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दिखाता है कि लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं और अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कड़वे अनुभव के बाद मायावती ने बदल लिया मन! बोलीं- अब कभी किसी भी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन

नड्डा ने कहा कि आज आतंकवाद पर नियंत्रण है और बीजेपी का शासन सिर्फ सत्ता में बैठने के लिए नहीं बल्कि देश को सुरक्षित बनाने के लिए है. दुनिया में व्याप्त परिदृश्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा है कि यह युद्ध का नहीं बल्कि विकास का समय है और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में सत्ता बरकरार रखने और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिश को रोकने के लिए जीत की हैट्रिक बनाई। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में भी 90 में से 29 सीटें जीतकर उल्लेखनीय बढ़त हासिल की। नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख