जेपी नड्डा की बीजेपी के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक, पदाधिकारियों ने PM से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों की बैठक हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान नड्डा ने संगठन की गतिविधियों और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की और बैठक के बारे में अवगत कराया। पिछले साल राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति के बाद नड्डा के साथ यह उनकी पहली आमने-सामने की बैठक रही। पार्टी के एक नेता ने कहा कि नड्डा के साथ बैठक के बाद महासचिवों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट