जे पी नड्डा ने सशस्त्र सेनाओं के पूर्व अधिकारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पार्टी की ओर से आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सेनाओं के तीन पूर्व अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए एस लांबा और एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डेंजिल कीलोर से गुरुग्राम स्थित उनके आवासों पर मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: तुर्किये के सैनिक कोसोवो पहुंचे, पहले से ही तैनात नाटो नीत शांतिरक्षकों की करेंगे मदद

भाजपा ने 30 मई से जनसंपर्क अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की है और यह 30 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान पार्टी की ओर से रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता समाज के विभिन्न वर्गों और प्रबुद्ध लोगों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CJI का मीडिया पर गुस्सा: बोले- कोई Petition दायर नहीं हुई, सुनवाई से इनकार की खबरें पूरी तरह फेक हैं

Monsoon Session: Parliament में गतिरोध जारी, पांचवें दिन भी विधायी कामकाज ठप, NEET पर बवाल

दारू, ड्रग्स और दवाई... लंदन के एक लग्ज़री होटल में सऊदी प्रिंस की मौत, ब्रिटिश कोर्ट ने क्या खुलासा कर दिया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP का कड़ा रुख: कहा- कोई समझौता नहीं, सरकार ने माँगा वक्त