PM मोदी की दूरदृष्टि से देश कोविड-19 के खिलाफ टीकों का सुरक्षा कवच पहन कर तैयार: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकों की 200 करोड़ खुराक दिया जाना ‘‘भारत की बदलती तस्वीर’’ को दर्शाता है जबकि एक समय था जब पोलियो और अन्य रोगों के टीकों के लिए देश को वर्षों इंतजार करना पड़ता था। कोरोना की मुफ्त एहतियाती खुराक दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर नड्डा ने आज राजधानी स्थित लेडी हार्डिंग अस्पताल के टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया और वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संवाद भी किया। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में लगे तमाम चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का भारत हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए पिछले दो वर्षों से अपने प्राणों की भी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत किया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: नड्डा के न्यौते पर दिल्ली नेपाल के पूर्व PM ‘प्रचंड’, भाजपा मुख्यालय जाकर की बीजेपी चीफ से मुलाकात

उन्होंने कहा कि अभी 17 जुलाई को ही देश में कोविड टीकों की खुराक का आंकड़ा 200 करोड़ को पार कर गया और यह देश के लिए एक महान उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो 20-20 साल तक देश को टीकों के लिए इंतजार करना पड़ता था। वह चाहे पोलियो का टीका हो या मलेरिया का या जापानी इन्सेफ़्लाइटिस का या टिटनेस का या फिर अन्य बीमारियों का।’’ नड्डा ने कहा कि इन सभी टीकों को भारत आने में वर्षों लग गए लेकिन देश में कोविड-19 की दस्तक होते ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ महीने में ही अर्थात् एक वर्ष से भी कम समय में देश के वैज्ञानिकों ने दो-दो विश्वस्तरीय ‘मेड इन इंडिया वैक्सीन का निर्माण किया और अब भारत ने 200 करोड़ टीकों की खुराक लगाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आज 130 करोड़ का देश कोविड के खिलाफ टीकों का सुरक्षा कवच पहन कर तैयार खड़ा है। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए जिस तरह रणनीति बनाई, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई है। साथ ही, इस रणनीति से भारत पूर्ण रूप से सुरक्षित भी हुआ है।’’ 

प्रमुख खबरें

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति

Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक

Congress देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार, Rahul Gandhi पर भड़के RSS नेता Indresh Kumar