जेपी नड्डा ने हनुमानगढ़ में सिख समुदाय किसान सभा में लिया हिस्सा, कहा- किसान के लिए जमीन पर परिवर्तन लाने का काम PM मोदी ने किया

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2023

राजस्थान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के नाम पर बड़े-बड़े नारे जरूर दिए गए, बड़ी-बड़ी बातें जरूर की गईं, लेकिन किसान के लिए जमीन पर परिवर्तन लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ 20 लाख किसानों के मामले को सैटल किया। राजस्थान में 'सिख समाज' द्वारा आयोजित 'किसान संगत अभिनंदन' कार्यक्रम को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज 'किसान सम्मान निधि' से 11 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हैं और उसमें से भी 77 लाख किसान हमारे राजस्थान से हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Father: कांग्रेस ने अब किया PM मोदी के पिता का अपमान, बीजेपी ने दिया ये रिएक्शन

जेपी नड्डा ने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि किसान को भी पेंशन मिलेगी... आज मैं चाहूंगा कि हमारे ज्यादा से ज्यादा किसान 'किसान मानधन योजना' से जुड़ें और लाभ उठाएं।  यहां आदमी के स्वास्थ्य की चिंता नहीं होती थी मिट्टी की हेल्थ की क्या चिंता होगी... लेकिन ये काम भी किया गया।  प्रधानमंत्री मोदी जी ने यूरिया का कहीं अन्य इस्तेमाल ना हो, उसकी कालाबाजारी ना हो... इसके लिए 'नीम कोटेड यूरिया' उपलब्ध करवाया। अब किसानों को सुलभता से यूरिया उपलब्ध हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर