By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026
(फाइल फोटो के साथ) तिरुवनंतपुरम, 30 अक्टूबर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने शुक्रवार को थानों में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) की व्यवस्था की जगह सिटीजन हेल्प डेस्क शुरू करने के राज्य सरकार फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कहा कि इस कदम से आम लोगों के लिए पुलिस से संपर्क करना मुश्किल हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह फैसला जनता के अनुकूल पुलिस व्यवस्था की मूल अवधारणा को कमजोर करेगा और लोग शिकायतें एवं समस्याएं लेकर थाने नहीं जा पायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हेल्प डेस्क लोगों को सीधी बात कर उन्हें भरोसा दिलाने के बजाय महज औपचारिक काउंटर बनकर रह सकते हैं।
विजयन ने कहा कि इस बदलाव से वह व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जहां लोग बिना किसी डर के पुलिस के पास अपनी बात रखने जा सकते थे। उन्होंने कहा कि जनता का स्वागत करने और उसकी बात सुनने के लिए विशेष रूप से बनाई गई व्यवस्था की जगह महज एक सरकारी काउंटर शुरू करने से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों की गंभीरता से समीक्षा की जानी चाहिए।