Himachal Pradesh के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे JP Nadda, कहा- केंद्र सरकार आर्थिक मदद देने में पीछे नहीं

By रितिका कमठान | Aug 20, 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। दोनों नेता हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर है। दोनों नेता दौरे के दौरान सबसे पहले पांवटा साहिब क्षेत्र के सिरमौरीताल गांव गए जहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने यहां बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को मदद देने के लिए बिलकुल पीछे नहीं है। हर तरह की आर्थिक मदद दी जा रही है। बारिश से जो नुकसान हिमाचल प्रदेश में हुआ है उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बेहद चिंतित है। मैं पीएम का प्रतिनिधि बनकर ही बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि ये आपदा बेहद दुख देने वाली है। पीड़ित परिवारों से हमारी सहानुभूति है। 

हिमाचल में ढहा था शिव मंदिर
हिमाचल प्रदेश के शिमला में शिव मंदिर के मलबे से एक और शव बरामद होने के बाद राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 78 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान ईश शर्मा (28) के रूप में हुई है जबकि उनके पिता का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था, जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित विभाग के अध्यक्ष थे।

प्रमुख खबरें

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा