JP Nadda ने Assam flood से बिगड़े हालात का लिया जायजा, डिब्रूगढ़ में अधिकारियों संग की समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

गुवाहाटी, पांच अगस्त केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जारी राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित शिवसागर इलाकों का दौरा किया, नुकसान का जायजा लिया और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत, पुनर्वास और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए व्यापक सहायता सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक में असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जारी राहत कार्यों का आकलन करने और पुनर्वास एवं प्रभावित क्षेत्रों को फिर से सामान्य स्थिति में लाने की योजना को मजबूत करने पर चर्चा की गई। असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई।

छह और लोगों की मौत के साथ इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है, जबकि 14 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1.6 लाख हो गई है।

प्रमुख खबरें

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश

Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश