जेपी नड्डा का विपक्ष पर तंज, कहा- भाजपा ‘कार्यकर्तावाद’ में और दूसरे दल ‘परिवारवाद’ में करते हैं विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

चंडीगढ़। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी देश में इकलौती पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता उन्हीं कार्यकर्ताओं के बीच से निकले हैं, वहीं दूसरे दल वंशवाद की राह पर चलने में मगन है। नड्डा ने अंबाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किचुनाव आयोग में सैंकड़ों पंजीकृत राजनीतिक दल हैं, इनमें से कुछ की पहचान क्षेत्रीय दलों की है तो कुछ की पहचान राष्ट्रीय दल की, लेकिन भाजपा को छोड़कर उनमें से कोई भी दल अपने कार्यकर्ताओं को बढ़ावा नहीं देता।

 

उन्होंने कहा, ये सभी संगठन एक वंश, व्यक्ति या परिवार से जुड़े हुए हैं। भाजपा इकलौती पार्टी है जिसमें परिवारवाद जैसा कुछ नहीं है। हमारे यहां सिर्फ कार्यकर्तावाद है। हमारे लिये कार्यकर्ता ही सर्वोच्च है। अपनी बात को साबित करने के लिये,नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई शीर्ष नेताओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी एक समय पार्टी कार्यकर्ता थे।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के सामने इमरान खान बन जाते हैं भीगी बिल्ली: बिलावल भुट्टो

नड्डा हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। फिलहाल भाजपा के पास 48 सीटें हैं।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा