पीएम मोदी के कार्यों का किया जिक्र, कांग्रेस पर तंज, जेपी नड्डा बोले- आजादी के 75 साल हो गए, कौन करता था हमारी परवाह

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2022

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। बिलासपुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कभी सोचा गया था कि हिमाचल को एम्स मिलेगा? 24 करोड़ वाले यूपी को भी एम्स मिला और 60 लाख वाले हिमाचल को भी एमस मिला। ये है डबल इंजन सरकार का फायदा। मोबाइल बनाने में भारत, दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया है।  स्टील उत्पादन में हम दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सौर्य ऊर्जा में हम पांचवे नंबर हैं, ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के इशारे पर काम करते हैं KCR, हैदराबाद में बोले राहुल- बीजेपी-TRS एक दूसरे की करते हैं मदद

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं, हमारी परवाह कौन करता था? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि सोनिया गांधी जी की 10 साल सरकार रही, अटल टनल सिर्फ 1300 मीटर बना। 

प्रमुख खबरें

Innoprom India में दिखेगी रूस की ताकत, Pinnacle Air और Air Kerala के साथ होगी 105 Regional Aircraft की महाडील

TVK ने MK Stalin के दावों पर उठाए सवाल, MISA हिरासत का मांगा आधिकारिक सबूत

बांग्लादेश के खिलाफ़ Asia Cup Semi-final से पहले Shafali Verma का बड़ा बयान: मैं शून्य से करती हूं शुरुआत

Cervical Cancer से बचाव के लिए HPV Vaccination जरूरी, Supreme Court ने अभियान के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार