'उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर हुई थी चर्चा', नड्डा बोले- भाजपा ने सभी के लिए किया काम

By अंकित सिंह | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी के लिए काम करने के लक्ष्य को जमीन पर उतार रही है। धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी से जुड़े किसानों द्वारा आयोजित एक ‘‘धन्यवाद कार्यक्रम’’ को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मुर्मू और धनखड़ दोनों ही साधारण परिवारों से आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की दूरदृष्टि से देश कोविड-19 के खिलाफ टीकों का सुरक्षा कवच पहन कर तैयार: जेपी नड्डा

ज्ञात हो कि जब से धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है भाजपा के नेता किसान परिवार की उनकी पृष्ठभूमि को लगातार रेखांकित कर रहे हैं और बता रहे हैं किस प्रकार उन्होंने छात्रवृत्ति की मदद से अपनी पढ़ाई की और एक सफल वकील बने तथा बाद में राजनीति में आएं। विभिन्न कार्यक्रमों व आयाजनों में भाजपा नेता उन्हें ‘‘किसान पुत्र’’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। नड्डा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खुद अपना उल्लेख करते हुए कहा कि वे सभी किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। 

प्रमुख खबरें

Chandrayaan 2 Launch Date: चंद्रयान-2 के 5 साल, सॉफ्टवेयर की उस छोटी सी चूक ने कैसे बदली भारत की पूरी Space History

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की दो बड़ी बैठकें आज: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव और पहले CEO की नियुक्ति पर मंथन, रिक्त पदों को भरने की कवायद

NEET Paper Leak: सरकार चर्चा को तैयार, Kiren Rijiju ने Parliament में विपक्ष की मांग पर दिया बड़ा बयान

Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई को रखा जाएगा व्रत, जानिए Chaturmas का धार्मिक महत्व और Lord Vishnu के पूजन का विधान