जेपी नड्डा बोले, बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस भारत को बांटो के हथकंडे पर वापस आ गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की बहाली करने की मांग पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि चूंकि कांग्रेस के पास सुशासन के एजेंडे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए बिहार चुनाव से पहले वह ‘भारत को बांटो के गंदे हथकंडे’ पर वापस आ गई है। नड्डा ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के दर्जे और अधिकारों की बहाली के साथ खड़ी है तथा मोदी सरकार द्वारा पांच अगस्त 2019 को लिया गया फैसला ‘मनमाना और अंसवैधानिक’ था और उसे रद्द किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक