गढ़डा में बोले जेपी नड्डा, विकास की राजनीति की संस्कृति और इसकी गंगोत्री है गुजरात

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के गढ़डा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना में 3.60 करोड़ पक्के मकान लोगों मिले और गुजरात में 15 लाख मकान मिले हैं... पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पूरे देश में 11.78 करोड़ किसानों के खाते में हर चौथे महिने 2-2 हजार पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी का सपना है कि इस देश में कोई भी बिना पक्की छत के नहीं रहेगा, हम ऐसी कल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज आप समझिए कि आपके वोट की क्या कीमत है। इस देश की स्थिति ये थी कि 70 साल से आम आदमी को मामूली से मामूली इलाज के लिए भटकना पड़ता था। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के लिए भाजपा ने तैयार किया एक और बड़ा मेगा प्लान, 1 दिन में भगवा पार्टी करेगी 93 जनसभाएं

जेपी नड्डा ने कहा कि हम महात्मा गांधी जी के योगदान को नहीं भूल सकते, हम देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार साहब के योगदान को भी नहीं भूल सकते और आज भारत को आत्मनिर्भर बना रहे प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को भी नहीं भूल सकते। गुजरात की धरती वीरों, समाज सुधारकों और सामाजिक आंदलनों से समाज को जागृत करने वाली धरती है, यहां राष्ट्र पुरुष भी पैदा हुए और यहां से देश की राजनीति को एक नई दिशा भी दी गई। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर