JP Nadda बोले, दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा रही हैं, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है

By अंकित सिंह | Feb 21, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में बुद्धिजीवियों और पेशेवरों को संबोधित किया। जेपी नड्डा सोमवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे थे। आगामी कर्नाटक चुनाव को लेकर उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि 9 साल पहले हमारे देश की छवि कैसी थी? हम नीतिगत पक्षाघात से पीड़ित थे, भारत भ्रष्ट राष्ट्रों में से एक था, हमारी छवि यह थी कि हम अनुयायी थे, हमारी कोई अंतरराष्ट्रीय राय नहीं थी। लेकिन 9 साल बाद हम कहते हैं कि यह वह देश है जिसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा रही हैं। दुनिया तकलीफ में है, कोरोना के बाद कष्ट में है, लेकिन आपको जानकर संतोष होगा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: हुंकार भरते हुए नड्डा ने कहा- भाजपा का नेता ही कह सकता है, 'जो कहा था, वो किया है' और 'जो कहेंगे, वो करेंगे'

जेपी नड्डा ने कहा कि एक और मास्टरस्ट्रोक पीएम गरीब कल्याण योजना थी, जिसने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी खाली पेट न सोए और आईएमएफ ने कहा कि अत्यधिक गरीबी 1% से भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान मोदी सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे में नियोजित निवेश ने यह सुनिश्चित किया कि आर्थिक गतिविधियां लगातार फलती-फूलती रहें और लोगों को रोजगार मिले। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर