MP में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस का हाल बहुत खराब, खुद उनके नेता कहते हैं- पार्टी में महामंत्री-मंत्री हैं, कार्यकर्ता नहीं

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्यप्रदेश में आज से तीन दिन के दौरे पर हैं। सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। स्टेट हैंगर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ढोल बज गए हैं। शंख फूंक दिया गया है। नड्‌डाजी को विश्वास दिलाओ कि स्थानीय चुनाव में, चाहे नगरीय निकाय चुनाव हों या पंचायत, इनमें भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता प्राप्त करेगी। इस दौरान जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश आज विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। लेकिन पहले मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में था, और आज वही मध्य प्रदेश लीडर की तरह आगे बढ़ रहा है। राजनीति में सफल होने के लिए नेता चाहिए, नीति चाहिए, कार्यक्रम चाहिए, कार्यकर्ता चाहिए और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए वातावरण चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Evening News Brief: पैतृक गांव में हुआ सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, हार्दिक पटेल थामेंगे बीजेपी का दामन

जेपी नड्डा ने कहा कि आज किसी पार्टी में कहीं नेता नहीं हैं, कहीं नीति नहीं है, कहीं नीयत नहीं है, कहीं वातावरण नहीं है, कहीं कार्यकर्ता नहीं हैं। सिर्फ भाजपा के पास नेता हैं, नीति है, नीयत है, कार्यकर्ता हैं और वातावरण भी है। आज जिस हर्ष-उल्लास के साथ आपने मेरा स्वागत किया है, ये भाव-विभोर करने वाला है। ये आपको और मुझे इस बात का बोध कराता है कि ये स्वागत सिर्फ मेरा स्वागत नहीं है, ये भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: कृष्ण लाल पंवार ने किया नामांकन, खट्टर बोले- भाजपा को जीत के लिए 31 वोटों की आवश्यकता

जेपी नड्डा ने कहा कि कल मुझे कांग्रेस के एक नेता मिला, मैंने कहा कि तुम्हारा हाल बहुत खराब है तो उन्होंने कहा कि होगा क्यों नहीं। मैंने पूछा कि तुम्हारी पार्टी में है क्या, क्या चल रहा रहा है तुम्हारी पार्टी में? कहने लगे कि नड्डा जी, 40 तो हमारे यहां महामंत्री हैं और 156 मंत्री हैं और कार्यकर्ता काई नहीं है। ये कांग्रेस पार्टी के अंदर का खोखला पन बताता है।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Mouthwash का रोज इस्तेमाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती? जानें Side Effects

T20 World Cup 2026: डबल प्रेशर से घबराया Pakistan, क्या भारत के खिलाफ खेलेगा मैच?

Kedarnath के बाद अब Badrinath Dham की यात्रा भी आसान, Helicopter Shuttle Service का टेंडर जारी