Mumbai में बोले जेपी नड्डा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने देखा बड़ा परिवर्तन, हमने सभी के लिए काम किया

By अंकित सिंह | May 17, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मुबंई दौरे पर हैं। मुबंई में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुंबई में लभार्थी सम्मेलन को नड्डा ने संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योजनाएं पहले भी बनती थीं, नीतियां पहले भी बनती थीं, लेकिन वह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती थीं। उन्होंने कहा कि पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं तो 85 पैसा न जाने कहां चला जाता है। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों रुपए डायरेक्ट लोगों के बैंक खाते में भेजे गए। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में हार पर बोले JP Nadda, लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी भाजपा, विपक्ष में उनकी आवाज बुलंद करेंगे

भाजपा अद्यक्ष ने दावा किया कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, जिसने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 2 शताब्दियों तक हम पर शासन किया था! उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने महान परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष ऑटोमोबाइल निर्माता देशों में शामिल होने से लेकर दुनिया के सबसे सफल कोविड टीकाकरण अभियान तक भारत ने एक लंबा सफर तय किया है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार