Karnataka में हार पर बोले JP Nadda, लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी भाजपा, विपक्ष में उनकी आवाज बुलंद करेंगे

JP Nadda
ANI
अंकित सिंह । May 13 2023 8:12PM

नड्डा ने आगे लिखा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की करारी शिकस्त हुई है। दोबारा सत्ता में वापसी की बांट देखने वाली भाजपा 65 सीटों पर सिमट गई है। इन सबके बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनादेश को विनम्रता से स्वीकार किया है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है। आपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। नड्डा ने आगे लिखा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी

इसे भी पढ़ें: BJP को सेवा करने का अवसर देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद, अमित शाह बोले- कल्याण और विकास के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र चौधरी और भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में क्रियान्वित हो रही समावेशी व कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। कर्नाटक की बात करें तो बीजेपी के अभियान में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कई शीर्ष मंत्रियों के रैली और रोड शो शामिल थे। अब गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद अदा किया गया है। शाह ने कहा कि बीजेपी को सेवा करने का अवसर देने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Results पर बोले तेजस्वी यादव, भाजपा से नाराज़ हैं बजरंग बली, आने वाले हर चुनाव में हारेगी

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को इतने वर्षों तक उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए इस मायने में भी अहम है कि करीब चार दशक बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के किसी अध्यक्ष के गृह राज्य में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। पिछले साल चुनाव के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष बने खरगे के लिए उनके गृह राज्य कर्नाटक में यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़